Press "Enter" to skip to content

सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान के घर पर गोलीबारी

भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में एक सेवानिवृत्त बीएसएफ के जवान के घर पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना का अंजाम दिया गया. हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उक्त घटना से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया.

घटना के संबंध में जगदीशपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त बीएसएफ के जवान रामप्रीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को रात करीब नौ बजे दो अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार बदमाश मेरे घर के उत्तर दिशा से आकर मेरे घर पर गोलीबारी करते हुए दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले.

पीड़ित ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने मेरे घर के सामने रुक कर दो फायरिंग की. जब तक हमलोग बाहर निकले तबतक बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए. बताया जाता है कि पीड़ित रामप्रीत सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त होकर गांव में रहकर कृषक का कार्य करते हैं.

इधर, इसकी जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन नहीं दिया गया, मामले की छानबीन की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *