Press "Enter" to skip to content

शाही लीची उपजाने वाले किसानों का इस बार ये है हाल

बिहार के कई जिलों में इन दिनों मौसम ने करवट ले लिया है. कहीं जमकर बारिश हो रही है तो कहीं लोगों को भीषण गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है. ऐसे में मौसम की मार लीची की पैदावार पर देखी जा रही है.

मुजफ्फरपुर की शाही लीची पूरे देशभर में मशहूर है. लोगों को यहां की लीची खूब भाती है. लेकिन, इस बार लीची की पैदावार करने वाले किसान मायूस नजर आ रहे हैं.   

लगातार बढ़ते तापमान और बारिश की कमी की वजह से कई लीची के फल खराब हो रहे हैं और कुछ फल फट भी रहे हैं. जिले में बारिश न होने के कारण लीची की अच्छी पैदावार नहीं हो पा रही है, जिससे किसान परेशान हैं और जल्द ही बारिश होने की आस लगाए बैठे हैं.

जानकारी के मुताबिक, जिले में करीब बारह हजार एकड़ में लीची की खेती होती है. लेकिन, इस बार मौसम की मार और समय से पहले भीषण गर्मी ने किसानों को मायूस कर दिया है. पेड़ों पर लगे कई फल झुलसने लगे हैं, जिससे किसान बहुत परेशान हैं.

किसानों की माने तो, मौसम सही नहीं होने के कारण लीची फटने भी लगी है और तेज गर्मी से उसके छिलके सूखने लगे हैं. अनुमान भी यह लगाया जा रहा है कि, अगर अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहा तो इस बार लीची की पैदावार कम होगी और बाजार में लीची कम दिखाई देगी.

किसानों की माने तो, किसान खुद ही लीची के पेड़ में पानी डालकर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि पैदावार अच्छी हो सके और सही दाम पर बाजारों में बेच पाएं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *