Press "Enter" to skip to content

24 जिलों में भारी बारिश और ठनका गिरने का पूर्वानुमान

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश और ठनका गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है. तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश के उत्तर बिहार और दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में कुछ जगहों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका है. 40-50 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल सकती है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिली है.

जिन जिलों में बारिश, ठनका और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है, उनमें शिवहर, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, छपरा, सहरसा, कटिहार, मुंगेर, बांका, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, सीवान, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, भागलपुर, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, वैशाली, खगड़िया, जमुई और दरभंगा शामिल हैं.

इन सभी जिलों और आसपास के इलाकों में तेज बारिश होने और धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है. वहीं पटना में शनिवार को तेज धूप निकलने की वजह से दिन के तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. न्यूनतम तापमान भी बढ़ा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *