लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग शुरू हो चुकी है। पहले चरण में बिहार की 4 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
![]()

बिहार में मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन व एनडीए के प्रत्याशियों के बीच होगा. इस चरण की चारों सीटों पर 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 6 कैंडिडेट राष्ट्रीय पार्टियों से हैं। वहीं क्षेत्रीय दलों से 5 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा 13 कैंडिडेट निर्दलीय हैं और 14 अन्य निबंधित दलों के प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे हैं।

जमुई में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सिकंदरा विधानसभा में 31.42 प्रतिशत, जमुई विधानसभा में 33.71 प्रतिशत, झाझा विधान सभा में 38.97 प्रतिशत तथा चकाई विधानसभा में 35.53 प्रतिशत मत डाले गए।
बता दें कि सामान्य बूथों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे शाम तक और अति संवेदनशील बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान जारी रहेगा।





























Be First to Comment