Press "Enter" to skip to content

गंगा नदी में डूबने से बालक की मौत, पसरा मातम

गंगा स्नान करने आये एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गयी जब उनके आठ वर्षीय पुत्र की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी.

मृतक की पहचान गौरव कुमार (उम्र 8 वर्ष) के रूप में हुई है. जमुई जिला के दुमरकोला का रहने वाला था. वह अपने पिता धनराज यादव और अन्य परिजनों के साथ बड़हिया कॉलेज गंगा घाट पर स्नान करने आया था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान गौरव गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया. परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह पानी से बाहर निकाला और तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल ले गये.

अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. गंगा स्नान के पावन अवसर पर हुई इस दुखद घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *