Press "Enter" to skip to content

दोनों हाथों से रसगुल्ला खाने लगा दुल्हा तो दुल्हन ने कर डाला ऐसा काम, सब रह गए हैरान

बिहार में जयमाला के दौरान दूल्हे ने कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिससे दुल्हन को उस पर शक हो गया। फिर पता चला कि दूल्हा तो मानसिक रूप से बीमार है। इसके बाद तो दुल्हन ने शादी करने से ही इंकार कर दिया।

सिलाव थाना क्षेत्र के भुई गांव में वरमाला के दौरान दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। दरअसल, जयमाला के समय दुल्हन थाली में मिठाई लिए थी। उसी दौरान दूल्हा दोनों हाथों से मिठाई खाने लगा। जिससे उसके मानसिक रोगी होने का पता चला।

तब दुल्हन और उसके परिजनों ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया। दिए गए उपहारों को लौटाने के लिए परिवार ने बारातियों को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा रुका। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह कराया गया। फिर बिन दुल्हन के बारात लौट गई।

ग्रामीणों ने बताया कि नूरसराय के बाराखुर्द गांव से बारात आई थी। बारातियों का स्वागत किया गया। नाचते-गाते बाराती दुल्हन के घर पहुंची। जहां जयमाला की रस्म शुरू हुई। दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे का मुंह मीठा कराने की कोशिश की, वो अजीब हरकत करने लगा।

दुल्हा दोनों हाथों से रसगुल्ला खाने लगा। उसकी हरकत से उसके मानसिक रोगी होने का खुलासा हुआ। फिर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा बदलने का आरोप परिजन लगा रहे थे। उपहारों को लौटाने के लिए ग्रामीणों ने बारातियों को बंधक बना लिया।

थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर लिया। बिन शादी किए दूल्हा बारातियों संग लौट गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *