Press "Enter" to skip to content

अब केवल व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर या मौखिक सूचना देकर छुट्टी नहीं मिलेगी

बिहार में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और कर्मियों के लिए अवकाश नियमों को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, अब केवल व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर या मौखिक सूचना देकर छुट्टी नहीं मिलेगी। अब हर पदाधिकारी और कर्मी को सक्षम प्राधिकारी से विधिवत अनुमति लेनी होगी। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग का कहना है कि कुछ समय से ऐसे कई मामले सामने आए है जहां कुछ कर्मचारी सिर्फ वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर छुट्टी मान लेते हैं। जिस कारण काम प्रभावित होता है। छात्रों के शैक्षणिक कार्यों पर असर पड़ता है। कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बिना स्वीकृति अवकाश नहीं मिलेगा।

आकस्मिक अवकाश को लेकर विभाग ने अब एक फॉर्मेट भी जारी किया है। इस फॉर्मेट में शिक्षकों को आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन में कर्मचारी का नाम, पदनाम और शाखा का नाम बताना होगा। कुल स्वीकृत आकस्मिक अवकाश और पहले ली गई छुट्टियों की भी जानकारी देनी होगी।

इसके अलावा अवकाश की अवधि, छुट्टी लेने का कारण और बाकी बची छुट्टियों की भी जानकारी देनी होगी। गैरहाजिरी के दौरान कौन कर्मी कार्य देखेगा, उसका नाम भी आवेदन में दर्ज करना होगा। आधा अधूरा आवेदन किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगा।

वहीं नियम तोड़ने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसमें वेतन रोकना, अनुशासनात्मक दंड देना और सेवा नियमों के तहत अन्य कठोर कदम उठाना शामिल है। कार्य प्रणाली में सुधार करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा फरमान जारी किया गया है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *