Press "Enter" to skip to content

इस बार दिवाली किस दिन, पंचांग की गणना के कारण कन्फ्यूजन!

इस साल दिवाली कब मनाई जाएगी, इसको लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। 2024 में दो दिन तक दिवाली मनाई गई थी, लेकिन इस बार पंचांग की गणनाओं के कारण विवाद छाया हुआ है। दरअसल, कार्तिक अमावस्या तिथि और प्रदोष काल 20 अक्टूबर को पड़ रहे हैं, जबकि कुछ पंचांग 21 अक्टूबर को दिवाली मान रहे हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। इसी कारण दिवाली की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

उदया तिथि को मानने वाले 21 अक्टूबर को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं, जबकि कई ज्योतिषियों और काशी नि परिषद ने 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना उचित बताया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में होती है, जो इस वर्ष 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसी दिन कार्तिक अमावस्या का प्रदोष काल भी है। इसलिए इस दिन महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है।

कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन स्थायी समृद्धि का आधार होता है। काशी विद्वत परिषद की बैठक में भी 20 अक्टूबर को दिवाली मनाने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि 21 अक्टूबर को प्रतिपदा तिथि शुरू हो रही है जो शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।

Share This Article
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *