बिहार में एक तरफ सूरज आग उगल रहा है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी ने किसानों और आम लोगों की नींद उड़ा दी है. राज्य के 18 जिलों में मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं भारी तबाही मचा सकती हैं.

IMD के अनुसार उत्तर और पश्चिम बिहार के जिलों में हालात ज्यादा गंभीर रह सकते हैं. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, कैमूर और बक्सर समेत कुल 18 जिलों में तेज आंधी-तूफान का असर दिखेगा.

इस दौरान पेड़ उखड़ने, बिजली के खंभे गिरने और कच्चे मकानों को नुकसान की आशंका है. बिजली गिरना भी जानलेवा साबित हो सकती है, जिससे सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है. विशेषज्ञ इसे ‘क्लाइमेट चेंज’ यानी जलवायु परिवर्तन का सीधा असर मान रहे हैं, जहां चंद घंटों में ही मौसम भीषण गर्मी से उठकर जानलेवा तूफान में तब्दील हो जा रहा है.



बिजली गिरने की घटनाओं ने भी प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि बिहार में हर साल बिजली गिरने से दर्जनों लोग अपनी जान गंवा देते हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समय पश्चिमी विक्षोभ, लो प्रेशर एरिया और जेट स्ट्रीम एक साथ सक्रिय हैं.



यही वजह है कि मौसम में इतना बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. प्री-मानसून की शुरुआत और काल बैसाखी का असर भी इस बदलाव को और तेज कर रहा है.
































Be First to Comment