गया जी. पितृपक्ष मेला 2025 के शुभारंभ के अवसर पर पर्यटन विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन गया के सहयोग से मानपुर स्थित सीताकुंड घाट पर प्रतिज्ञा संस्था द्वारा फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया.

यह महाआरती वाराणसी में आयोजित होने वाली गंगा आरती के तर्ज पर पांच निपुण पंडितों के समूह द्वारा कलात्मक रूप से संपन्न किया गया.





यह कार्यक्रम संपूर्ण पितृपक्ष की अवधि में यानी 21 सितंबर तक प्रतिदिन सीताकुंड घाट पर आयोजित होगा. यह जानकारी उक्त संस्था के अध्यक्ष बृजनंदन पाठक ने दी.
























































Be First to Comment