बिहार सरकार ने राजगीर में बने नये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के हवाले करने का फैसला लिया है. मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

अब इस स्टेडियम का रख-रखाव और संचालन बीसीसीआई से संबद्ध बीसीए करेगा. फैसले के बाद बिहार में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन संभव हो सकेगा.



अब राजगीर बनेगा बिहार क्रिकेट का नया ठिकाना
बिहार की धरती ने कई क्रिकेट खिलाड़ियों को जन्म दिया लेकिन संसाधन की कमी और बिहार क्रिकेट संघ की अंदरूनी राजनीति ने कई युवा खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों से खेलने पर मजबूर किया.



चाहें वो महेंद्र सिंह धोनी हो या फिर ईशान किशन हर खिलाड़ी ने बेहतर मौकों के लिए पड़ोसी राज्यों का रुख किया और अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया. आज की नई पीढ़ी भी बेहतर क्रिकेट के लिए पलायन का रास्ता चुनती है.



































Be First to Comment