Press "Enter" to skip to content

परीक्षा की तैयारी पूरी, परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ सख्त नियम लागू

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय स्नातक सत्र 2022-25 के पार्ट-3 की परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है. यह परीक्षा 21 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें लगभग 90 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. यह विश्वविद्यालय में तीन वर्षीय स्नातक कोर्स की अंतिम परीक्षा होगी, जिसमें पिछले सत्रों के अनुत्तीर्ण विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे.

परीक्षा को लेकर पहले 9 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी करने की योजना थी, लेकिन कई कॉलेजों द्वारा परीक्षा शुल्क जमा न करने के कारण इसमें देरी हुई. परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम कुमार ने बताया कि परीक्षा फॉर्म की जांच की जा रही है और दो-तीन दिनों के भीतर एडमिट कार्ड कॉलेजों को भेज दिए जाएंगे.

परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ सख्त नियम लागू किए गए हैं. जिन छात्रों का पार्ट-1 या पार्ट-2 का रिजल्ट किसी भी कारण से लंबित है, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसी तरह, स्नातक पार्ट-2 की स्पेशल परीक्षा में शामिल हुए वे छात्र ही पार्ट-3 की परीक्षा दे पाएंगे, जो उसमें सफल होंगे.

फेल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा. डॉ. राम कुमार के अनुसार, स्नातक पार्ट-2 स्पेशल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद ही पार्ट-3 के एडमिट कार्ड तैयार होंगे. इस बार परीक्षा के लिए केवल अंगीभूत और अनुदानित कॉलेजों को ही केंद्र बनाया गया है.

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from SHEOHARMore posts in SHEOHAR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *