Press "Enter" to skip to content

राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के लिए यहां से मंगाई गई लाल मिट्टी

राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर आधारित क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है. भवन निर्माण विभाग की तरफ से यह स्टेडियम राज्य में क्रिकेट में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों को अपने हुनर को उजागर करने के लिए बेहतरीन मौका देगा. क्रिकेट पिच और ऑउटफील्ड का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है.

पिच की गुणवत्ता और मानक को ध्यान में रखते हुए इसके लिए महाराष्ट्र से विशेष लाल मिट्टी मंगवाई गई है. जबकि, मोकामा से लाई गई काली मिट्टी का उपयोग सात अतिरिक्त पिचों के निर्माण में किया जा रहा है.

मैदान में घास बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है. इसके अलावा जनरल स्टैंड ईस्ट, जनरल स्टैंड वेस्ट तथा रिवर्स पवेलियन का सिविल वर्क भी तेजी से पूरा किया जा रहा है.

स्टेडियम के मुख्य पवेलियन के आधारभूत संरचना का कार्य पूरा कर लिया गया है. अब ब्रिकवर्क, प्लास्टर, पुट्टी और वायरिंग जैसे फिनिशिंग के काम तेजी से किए जा रहे हैं. इसके साथ ही जनरल स्टैंड ईस्ट, जनरल स्टैंड वेस्ट और रिवर्स पवेलियन का सिविल वर्क भी प्रगति पर है.

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि राजगीर खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया जा रहा है. बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए मैदान से पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CricketMore posts in Cricket »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *