Press "Enter" to skip to content

खुशखबरी, अब बिहार में यहां 13 पिचों पर होगा इंटरनेशनल क्रिकेट

बिहार के खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम को अगले दो महीनों में मैच के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा.

कार्यकारी एजेंसी द्वारा हाल ही में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रजेंटेशन के माध्यम से स्टेडियम निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी गई. खेल विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने निर्माण एजेंसी को निर्धारित टाइमलाइन का सख्ती से पालन करने और सभी गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

राजगीर खेल परिसर स्थित इस स्टेडियम में कुल 13 क्रिकेट पिचों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें 6 पिच लाल मिट्टी से बनाई गई हैं, जिनका निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है और घास भी बिछा दी गई है. 7 पिच काली मिट्टी से तैयार की गई हैं, जिसे मोकामा से मंगाया गया है.

इन पर घास लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. पिचों को बीसीसीआई (BCCI) के मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन में कोई तकनीकी अड़चन न हो.

स्टेडियम के विभिन्न खंडों में निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में है, जिसमें जनरल स्टैंड ईस्ट, वेस्ट और रिवर्स पवेलियन का सिविल वर्क तेजी से पूरा किया जा रहा है. मेन पवेलियन का निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है. फिनिशिंग वर्क, हाई मास्ट लाइट, स्कोरबोर्ड, साउंड सिस्टम, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग, वॉटर सप्लाई सहित सभी कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है.

बारिश के मौसम में जलभराव से बचाव के लिए उन्नत ड्रेनेज प्रणाली विकसित की गई है. इसके साथ ही फील्ड पर घास लगाने का कार्य शुरू हो चुका है, जिसे समय पर पूरा करने के लिए एजेंसी को निर्देशित किया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CricketMore posts in Cricket »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *