भारतीय रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को दिवाली से पहले एक बड़ी सौगात दी है। अब आप अपनी कन्फर्म ट्रेन टिकट को बिना कैंसिल किए रिशेड्यूल कर सकेंगे, और वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। इतना ही नहीं, अगर नई तारीख का किराया पुरानी टिकट से कम हुआ, तो रेलवे बचा हुआ पैसा आपके खाते में वापस कर देगा।

यह नई व्यवस्था जनवरी 2026 से लागू होने जा रही है, जो यात्रियों की जेब का बोझ हल्का करने के साथ उनकी यात्रा को और सुविधाजनक बनाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस क्रांतिकारी योजना की घोषणा करते हुए कहा कि जनवरी 2026 से यात्रियों को अपनी कन्फर्म टिकट की तारीख बदलने के लिए कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना होगा।



सबसे खास बात यह है कि अगर नई तारीख का किराया पुरानी टिकट के किराए से कम होता है, तो रेलवे अंतर की राशि रिफंड करेगा। उदाहरण के लिए, प्रीमियम ट्रेनों जैसे राजधानी या शताब्दी में डायनामिक फेयर सिस्टम लागू होता है, जिसमें किराया मांग के आधार पर घटता-बढ़ता है।



मान लीजिए, आपने जिस तारीख के लिए टिकट बुक किया था, उसका किराया 2,000 रुपये था। लेकिन नई तारीख पर किराया 1,500 रुपये है। इस स्थिति में रेलवे आपको 500 रुपये का रिफंड देगा। यह सुविधा यात्रियों के लिए दोहरी राहत लेकर आएगी—न तो कैंसिलेशन चार्ज देना होगा, और नई टिकट सस्ती होने पर पैसे भी वापस मिलेंगे।



































Be First to Comment