नेपाल में लगातार दूसरे भी प्रदर्शन जारी है. सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार की सुबह रक्सौल-वीरगंज एसपी ऑफिस के पास घंटा घर चौराहे पर जमकर पथराव की खबरें सामने आई हैं.

वहीं आंदोलनकारियों पर पुलिस ने भी आत्म सुरक्षा के लिए आंसू गैस छोड़ी. जबकि रक्सौल-वीरगंज मुख्यपथ पर कर्फ्यू तोड़ टायर जलाकर प्रदर्शनकारी आगे बढ़ रहे हैं. नेपाल सरकार के एक और मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है.


गृहमंत्री, कृषि मंत्री के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया है. नेपाल में हुए प्रदर्शन पर भारत सरकार ने टिप्पणी की है. विदेश मंत्रालय ने मामले में बयान जारी किया है.


विदेश मंत्रालय का कगना है कि हिंसा के बाद की पूरी स्थिति पर हमारी नजर है. मृतकों के परिजनों के प्रति हम संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. हम घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं.


































Be First to Comment