Press "Enter" to skip to content

चोरी की 15 लाख की लकड़ी लेकर समस्तीपुर जा रहा ट्रक जब्त

यूपी से बिहार चोरी से लकड़ी लेकर जा रही ट्रक को पुलिस ने जब्त किया. मौके से यूपी के कुशीनगर जिला के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के लतवा गांव निवासी सलमान तथा नासिर को हिरासत में लिया गया है. कुचायकोट पुलिस ने ट्रक को जब्त करने के साथ सघन पूछताछ के बाद वन विभाग को ट्रक व लकड़ी को सौंप दिया.

अब आगे की कार्रवाई वन विभाग की टीम करेगी. बुधवार को कुचायकोट के बलथरी स्थित पुलिस पोस्ट पर जांच के दौरान अवैध रूप से परिवहन की जा रही सागवान की लकड़ी की जानकारी मिली.

पुलिस ने ट्रक चालक व खलासी से लकड़ी के कागजात की मांग की. उन लोगों के पास कोई बिल्टी व कागज नहीं था. पुलिस को लगा कि लकड़ी चोरी की हो सकती है. उसे जब्त करते हुए कुचायकोट पुलिस ने मामले की जांच के लिए वन विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंचे रेंज ऑफिसर राजकुमार ने लकड़ी सहित ट्रक तथा दोनों आरोपितों को लेकर जांच शुरू कर दी.

उन्होंने बताया कि बिना कागज के सागवान की लकड़ी को यूपी के बस्ती जिले के अतरौली से समस्तीपुर सप्लाइ की जा रही थी. वन विभाग के बगैर परमिट का लकड़ी का परिवहन दंडनीय अपराध की श्रेणी में शामिल है. गिरफ्तार चालक व खलासी को जेल भेजने की तैयारी में वन विभाग जुटा था.

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *