Press "Enter" to skip to content

मशरूम उत्पादन आय बढ़ाने का वैकल्पिक स्रोत

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के पूसा में डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित एडवांस सेंटर ऑफ मशरूम रिसर्च में बटन मशरूम उत्पादन को लेकर तकनीकी बेस पर आधारित कंपोष्ट निर्माण कराया जा रहा है.

इस दौरान केंद्र प्रभारी डॉ आरपी प्रसाद ने कंपोष्ट प्रत्यक्षण कराते हुए कहा कि मशरूम की खेती सबसे लाभदायक कृषि व्यवसाय में से एक है. जिसे कम खर्च और कम जगह के साथ शुरू कर सकते हैं. भारत में मशरूम की खेती धीरे-धीरे कई लोगों के आय के वैकल्पिक स्रोत के रूप में बढ़ रहा है.

सफेद बटन मशरूम की बाजारों में सबसे अधिक मांग है. इसलिए सबसे अधिक किसान व्यावसायिक रूप से मशरूम की खेती के लिए इस किस्म का चयन करते हैं. बटन मशरूम निम्न तापमान वाले क्षेत्रों में अधिक उगाया जाता है. लेकिन अब ग्रीन हाउस तकनीक एवं नियंत्रित अवस्था द्वारा यह हर जगह उगाया जा सकता है.

मशरूम पोषक तत्वयुक्त, गुणकारी, पाचनशील, स्वादिष्ट उपयोगी सब्जी है. मशरूम से हमारे शरीर को काफी मात्रा में प्रोटीन, खनिज-लवण, विटामिन बी, सी व डी मिलती है जो अन्य सब्जियों की तुलना में काफी ज्यादा होती है. इसमें मौजूद फोलिक अम्ल की उपलब्धता शरीर में रक्त बनाने में मदद करती है. इसका सेवन मनुष्य के रक्तचाप, हृदयरोग, में लाभकारी होता है.

बटन मशरूम उगाने का सही समय अक्टूबर से मार्च के महीने में होता है. इन छः महीनों में दो फसलें उगाई जाती है. बटन खुम्बी की फसल के लिए आरम्भ में 22-26 तापमान की आवश्यकता होती है. इस ताप पर कवक जाल बहुत तेजी से बढ़ता है. बाद में इसके लिए 16-18 ताप ही उपयुक्त रहता है. इससे कम ताप पर फलनकाय की बढ़वार बहुत धीमी हो जाती है. बटन मशरूम को उगाने के लिए कम्पोष्ट की आवश्यकता होती है. मौके पर मशरूम विशेषज्ञ डा दयाराम, सुभाष कुमार, मुकेश कुमार, निशा आदि मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from FoodMore posts in Food »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *