Press "Enter" to skip to content

बिहार में वीआईपी नंबरों का ‘क्रेज’, दो महीने में करोड़ों रुपए राजस्व अर्जित

बिहार सरकार में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि विभाग ने वाहनों के आकर्षक और पसंदीदा पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से पिछले दो महीनों में करीब छह करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है।

राज्य परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक दिसंबर 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच कुल 4,117 वाहन मालिकों ने ई-नीलामी प्रक्रिया के जरिए अपने पसंदीदा वाहन पंजीकरण नंबर हासिल किए। कुमार ने कहा, इस अवधि में आकर्षक और पसंदीदा वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से विभाग को 5.95 करोड़ रुपए प्राप्त हुए।

फैंसी नंबरों के लिए खर्च कर दिए 2.46 करोड़
मंत्री ने कहा, “आकर्षक नंबर के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली लागू की गई है। इच्छुक वाहन मालिक विभाग की वेबसाइट पर निर्धारित अवधि के दौरान पंजीकरण कर बोली लगाते हैं और सर्वाधिक बोली लगाने वाले को नंबर आवंटित किया जाता है।”

उन्होंने बताया कि पहली बार महज दो महीनों में ई-नीलामी से लगभग छह करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जिलावार आंकड़ों में पटना सबसे आगे रहा। पटना के वाहन मालिकों ने आकर्षक नंबरों पर 2.46 करोड़ रुपये खर्च किए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *