Press "Enter" to skip to content

एक बार का निवेश और 5 साल तक मुनाफे की गारंटी

बचत करना तो हम भारतीयों की रग-रग में है, लेकिन समझदारी वही है जहां पैसा सुरक्षित भी रहे और हर महीने कमाई का जरिया भी बने। अगर आप अपनी जमापूंजी पर बिना किसी रिस्क के एक पक्की मंथली इनकम चाहते हैं, तो डाकघर की मंथली इनकम स्कीम आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो एक बार पैसा लगाकर 5 सालों के लिए निश्चिंत होना चाहते हैं। Post Office की इस खास स्कीम में फिलहाल सालाना 7.4 प्रतिशत की दर से तगड़ा ब्याज मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि आपको बार-बार पैसे जमा करने का झंझट नहीं पालना पड़ता।

आप बस एक बार एकमुश्त राशि जमा कर दें और अगले 5 सालों तक हर महीने ब्याज की रकम सीधे अपने खाते में पाते रहें। जैसे ही 5 साल की अवधि पूरी होगी, आपके द्वारा निवेश किया गया मूल पैसा भी आपको सुरक्षित वापस मिल जाएगा। Joint Account से बढ़ जाएगा फायदा इस स्कीम में खाता खोलने के दो विकल्प मिलते हैं।

अगर आप अकेले निवेश करना चाहते हैं, तो सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपनी पत्नी या परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर ‘जॉइंट अकाउंट’ खोलते हैं, तो निवेश की सीमा बढ़कर 15 लाख रुपये हो जाती है। खास बात यह है कि एक जॉइंट खाते में अधिकतम 3 लोग भी शामिल हो सकते हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *