Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस की विचारधारा की मजबूत नींव रही है सीमांचल की धरती

बिहार राज्य के पूर्णिया में गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय में सीमांचल के चार जिलों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न हुआ. इसका नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने किया. इसमें सीमांचल के चारों जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

बैठक की शुरुआत में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान का ज़ोरदार स्वागत किया गया. उनकी सीमांचल यात्रा को संगठन के पुनर्गठन और अल्पसंख्यक समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीमांचल की धरती कांग्रेस की विचारधारा की मजबूत नींव रही है.आज हमें फिर एकजुट होकर पार्टी को जनता की उम्मीदों का केंद्र बनाना है.बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ.

जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि सीमांचल की आवाज़ फिर से कांग्रेस बनेगी. इसके लिए हम सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी. बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं, प्रखंड अध्यक्षों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे. अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीमांचल में पार्टी को फिर से मजबूत करने का संकल्प लिया. मंच संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता मारूफ हुसैन ने किया.

इस मौके पर अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मो. अली अहमद खान, किशनगंज ज़िला अध्यक्ष इमाम अली उर्फ चिंटू, कटिहार ज़िला अध्यक्ष इज़हार अली, अररिया ज़िला अध्यक्ष इनायत करीम, किशनगंज ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग हबीबुर रहमान, प्रदेश सचिव रॉकी अली, संगठन महासचिव फईयाज हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता अजमेर, राजू एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Share This Article
More from ARARIAMore posts in ARARIA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *