Press "Enter" to skip to content

फ्लिपकार्ट कंपनी के दो कर्मचारियों के घर मिले संदिग्ध कागजात

बिहार में ED की रेड चल रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने ई कॉमर्स कंपनी से जुड़े दो युवकों के बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित अलग-अलग घरों पर छापेमारी की है. सुबह-सुबह छह वाहनों से ईडी की टीम मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित समसा-1 पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी स्व. पंकज कुमार ठाकुर के पुत्र अविनाश कुमार और झप्पूसाह के पुत्र रजनीश कुमार उर्फ राजा के घरों पर छापेमारी के लिए पहुंची.

ईडी सूत्रों के अनुसार, आर्थिक अनियमितता की जांच के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान कई फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई.

हालांकि, आधिकारिक तौर पर ईडी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. जांच एजेंसी ने दोनों युवकों के संदिग्ध लेन-देन के सुराग मिलने के बाद यह कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई. ईडी ने मनी लॉड्रिंग और बेहिसाब संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर दस्तावेज जब्त किए.

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, अविनाश और रजनीश पहले बेगूसराय में फ्लिपकार्ट कंपनी के लिए काम करते थे. करीब दो वर्ष पूर्व वे दिल्ली चले गए थे. दिल्ली से उनका जम्मू-कश्मीर और पंजाब में लगातार आना-जाना लगा रहता था.

विभिन्न सरकारी एजेंसियों के द्वारा उनकी सारी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. लोगों का कहना था कि हाल के वर्षों में दोनों की आमदनी में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *