Press "Enter" to skip to content

रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ आहार दिवस पर यात्रियों को किया गया जागरूक

गया जी. स्वच्छता पखवारा के अंतर्गत गया रेलवे स्टेशन पर “स्वच्छ आहार दिवस” का दूसरा चरण आयोजित किया है. इस अवसर पर डीडीयू मंडल के गया जंक्शन सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्थित पेंट्रीकारों, किचनों और खानपान इकाइयों में निरीक्षण व सफाई अभियान चलाया गया.

टीमों द्वारा बर्तनों की सफाई विधि, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्टोर क्षेत्र की स्वच्छता और अपशिष्ट निस्तारण प्रणाली की जांच की गयी.

स्टाफ के व्यक्तिगत स्वच्छता, चिकित्सा फिटनेस और कार्यस्थल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया. स्मार्ट बिन (कंपैक्टर) जैसी तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया, ताकि अपशिष्ट प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

यात्रियों से खानपान सेवाओं की स्वच्छता और गुणवत्ता पर फीडबैक भी लिया गया. जिसे सेवा सुधार की दिशा में उपयोग किया जायेगा. साथ ही, डीडीयू मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर “अमृत संवाद” कार्यक्रम सक्रिय रूप से जारी रहा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *