Press "Enter" to skip to content

अपराध व महंगाई को लेकर राजद ने एनडीए सरकार पर साधा निशाना

फुलवरिया. बड़कागांव स्थित प्रभु कोल्ड स्टोरेज परिसर में श राजद बीएलए-टू प्रशिक्षण सह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रो. अली अकबर अंसारी व राज किशोर यादव ने की. संचालन का दायित्व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने निभाया.

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, प्रधान महासचिव इम्तियाज अली भुट्टो समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, चुनावी रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया. मुख्य अतिथि विधायक राजेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में पारदर्शिता और निष्ठा के साथ विकास कार्य किये हैं.

उन्होंने लोगों से वोट केवल काम और ईमानदारी के आधार पर मांगने की बात कही. विधायक ने एनडीए सरकार पर अपराध और महंगाई को लेकर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि जनता आगामी चुनाव में बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता तेजस्वी यादव को भावी मुख्यमंत्री मान चुकी है.

कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, हरेराम सिंह, रघु यादव, अभिषेक कुमार, अभय नंदलाल यादव, राजकुमार सिंह, गया सिंह और भरत यादव कई लोगों ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया. कार्यकर्ताओं ने जोशपूर्ण नारे लगाकर पार्टी नेतृत्व के प्रति समर्थन जताया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *