Press "Enter" to skip to content

पीजी में एडमिशन के लिए आवेदित अभ्यर्थियों की औपबंधिक सूची जारी

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए आवेदित अभ्यर्थियों की औपबंधिक सूची 16 सितंबर को जारी किये जाने को घोषणा की है. अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के बेवसाईट www.lnmu.ac.in के नामांकन पोर्टल पर ऑनलाइन के माध्यम से औपबंधिक सूची में आवेदित विषय को छोड़ कर ऑनलाइन अन्य सभी प्रकार की त्रुटि का सुधार 16 से 17 सितंबर तक कर सकते हैं.

त्रुटि में सुधार करने के बाद प्रथम चयन सूची 22 सितंबर को प्रकाशित करने का निर्णय लिया है. चयनित अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट से यूजर आईडी एवं पासवर्ड के द्वारा लॉग-इन कर अपना चयन-पत्र डाउनलोड करेंग. प्रथम सूची में चयनित अभ्यर्थी का आवंटित विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों स्नातकोत्तर अध्यापन वाले महाविद्यालयों में नामांकन 23 से 27 सितंबर तक लिया जायेगा.

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 सीबीसीएस पद्धति में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू की गई थी. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 1 से 12 सितंबर 2025 तक सामान्य शुल्क पर आवेदन व 13 और 14 सितंबर 2025 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने को कहा गया था.

स्नातक तृतीय खंड (सत्र 2022-25) का रिजल्ट विलंब से जारी होने के कारण पीजी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी थी. जानकारी के अनुसार विवि के 22 पीजी विभाग सहित दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले के 12 पीजी अध्ययन वाले कॉलेजों के 24 विषयों में 14460 सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन लिया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SHEOHARMore posts in SHEOHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *