Press "Enter" to skip to content

बड़ी राहत, दिल्ली के लिए इस दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया है.

मुजफ्फरपुर और आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच स्पेशल ट्रेन 05283/05284 के चलाने का ऐलान किया गया है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ये बड़ा निर्णय लिया गया है. वहीं, यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन यानी कि, शुक्रवार को चलाई जाएगी. रेलवे की ओर से की गई इस घोषणा से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली.

गाड़ी संख्या 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 16 मई से 27 जून तक हर शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

वहीं, वापसी की ट्रेन संख्या 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 17 मई से 28 जून तक हर शनिवार सुबह 7:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.  

यह ट्रेन पूरे 19 मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी. उन स्टेशनों में शामिल है- बापूधाम मोतीहारी, नरकटियागंज जंक्शन, मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पिपरा, सगौली, बेतिया, हरिनगर, बगाहा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर और मुरादाबाद.

इस ट्रेन में थर्ड एसी और सेकेंड एसी कोच होंगे, जिससे लंबी दूरी की यात्रा सुविधाजनक होगी. वहीं, यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *