Press "Enter" to skip to content

शैक्षणिक गतिविधियों पर आंशिक प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी

गया जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है. डीएम शशांक शुभंकर ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर आंशिक प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है.

आठवीं तक की पढ़ाई पूरी तरह स्थगित
जारी आदेश के अनुसार कक्षा आठवीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह स्थगित रहेंगी. वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन केवल सुबह 11 बजे तक ही किया जा सकेगा. इसके बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि संचालित करने पर रोक रहेगी.

पहले पांचवीं तक था प्रतिबंध, अब बढ़ाया गया दायरा
इससे पहले जिला प्रशासन द्वारा 25 मई तक पांचवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित किया गया था. लेकिन लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए अब प्रतिबंध का दायरा बढ़ाकर आठवीं कक्षा तक कर दिया गया है .

जिला प्रशासन की ओर से जारी यह आदेश 26 मई से 31 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा. प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाने के लिए जरूरी सावधानी बरतें.

डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि अत्यधिक गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *