Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर प्रेम जाल का चक्कर, लड़की बनकर लड़के ने मारा बड़ा हाथ

सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगने के मामले तो आपने सुने होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सामने आई यह घटना आपको चौंका देगी। यहां एक युवक ने मुस्लिम युवती बनकर गुजरात के एक विवाहित युवक को न सिर्फ प्रेमजाल में फंसा लिया, बल्कि उससे एक लाख चालीस हजार रुपये भी ठग लिए। हद तो तब हो गई जब यह युवक बुर्का पहनकर अपने प्रेमी से मिलने गया और दोनों ने शादी कर साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। मगर ट्रेन के सफर में वह झूठ ज्यादा देर टिक नहीं पाया और पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

अयोध्या के खजुरहट क्षेत्र निवासी मनीष नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक मुस्लिम युवती का फर्जी प्रोफाइल बनाकर गुजरात के साबरकांठा जिले के एक विवाहित मुस्लिम युवक से दोस्ती की। मनीष ने खुद को एक पीड़ित विवाहिता बताकर युवक से सहानुभूति और फिर प्रेम का नाटक शुरू किया। फोन पर मनीष लड़कियों जैसी आवाज निकालकर गुजराती युवक से घंटों बातें करता था। वह खुद को एक अत्याचारी पति से परेशान महिला बताता था। इसी भावनात्मक जाल में फंसाकर मनीष ने युवक से 40-40 हजार रुपये की किस्तों में कुल 1.40 लाख रुपये वसूल लिए।

लंबे समय तक ठगी करने के बाद जब मनीष ने युवक से पीछा छुड़ाने की कोशिश की, तो युवक ने अयोध्या आकर मिलने की जिद की। मनीष ने प्रेमिका बनकर मिलने का नाटक करते हुए बुर्का पहनकर युवक से मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने गुजरात जाकर शादी करने की योजना बनाई और परिवार के कुछ लोगों से भी मुलाकात करवाई।

बुर्का पहने मनीष गुजराती युवक के साथ ट्रेन से गुजरात के लिए रवाना हुआ। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को एक संदिग्ध बुर्कानशी महिला की तलाश थी। शक होने पर पुलिस ने मनीष और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला पुलिस ने जब बुर्का हटाने को कहा तो मनीष की सच्चाई सबके सामने आ गई। मनीष ने पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए अपनी असलियत बताई और बाहर बैठे युवक को कुछ न बताने की गुहार लगाई। इसके बाद जीआरपी ने दोनों को छोड़ दिया, और दोनों फिर ट्रेन से गुजरात के लिए रवाना हो गए।

ट्रेन यात्रा के दौरान मनीष कुछ भी खा-पी नहीं रहा था ताकि उसकी असलियत उजागर न हो। लेकिन पास रहने पर गुजराती युवक को शक हुआ और अंततः सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई, लेकिन बाद में युवक ने माफ करते हुए मनीष से पैसे वापस लेने की बात पर सहमति जताई। मनीष फिर युवक के साथ गुजरात चला गया और वहां शटरिंग का काम करने लगा। मनीष के घरवालों ने अयोध्या पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उनका बेटा गुजरात में काम करता था और वहां एक मुस्लिम युवक ने उसे अगवा कर लिया है। परिजनों का आरोप था कि युवक 2.5 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है और किडनी निकालने की धमकी दे रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *