Press "Enter" to skip to content

पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे चला गया युवक, परिजनों के साथ आया था

दरभंगा. ट्रेन की चपेट में आने से दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों में सुपौल जिले के विशनपुर थाने के कमल प्रसाद यादव का पुत्र वरुण कुमार (35) व मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाने के नबी सहन का पुत्र अब्दुल बद्दूर (25) शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार रविवार को वरुण दरभंगा जंक्शन पर ट्रेन से उतर रहा था. पैर फिसलने से वह गाड़ी के नीचे चला गया. गंभीर रूप से घायल यात्री को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया. बताया गया कि वह अपने परिजनों के साथ अमृतसर- जयनगर ट्रेन से दरभंगा आया था. घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की बतायी गयी है.

उधर शनिवार को मधुबनी जिले के अब्दुल की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी. सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार वह मुंबई से कमा कर आ रहा था. दोनार से म्यूजियम गुमती के बीच ट्रेन से गिरने के दौरान उसकी मौत हो गयी.

बताया जाता है कि ट्रेन की स्पीड कम होने पर वह उतरने की कोशिश के क्रम में फिसल कर गाड़ी के नीचे चला गया. ट्रेन से कट जाने से उसकी मृत्यु हो गयी. शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *