Press "Enter" to skip to content

बिहार में इन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

सीतामढ़ी जिले सहित बिहार के कई जिलों के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की अगली किस्त से वंचित हो सकते हैं. इसकी वजह यह है कि बड़ी संख्या में किसानों ने अब तक ई-केवाईसी (E KYC) पूरा नहीं किया है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है.

सीतामढ़ी जिले में पहले से योजना का लाभ ले चुके 5738 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक न तो ई-केवाईसी करवाई है और न ही अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराया है. विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद कई किसान इस कार्य को नजरअंदाज कर रहे हैं. कृषि विभाग द्वारा बताया गया है कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जल्द ही जारी की जाएगी, लेकिन जिन किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें इस बार लाभ नहीं मिलेगा.

सीतामढ़ी में कुल 254165 किसान योजना में रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 249596 किसानों का बैंक खाता पहले ही आधार से जुड़ चुका है. बाकी 5738 किसानों को चिन्हित कर उन्हें जल्द से जल्द आधार लिंक कराने का निर्देश दिया गया है.

जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि बीएओ और किसान सलाहकारों के माध्यम से इन किसानों को आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक डुमरा, रुन्नीसैदपुर, बथनाहा, बाजपट्टी, सोनबरसा और सुरसंड जैसे प्रखंडों में सैकड़ों किसानों के बैंक खाते अब तक आधार से नहीं जुड़े हैं. इन किसानों को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, नहीं तो वे 20वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *