Press "Enter" to skip to content

बिहार में छात्रों से संवाद करने के लिए राहुल गांधी को मिल गया परमिशन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं. राहुल गांधी का कार्यक्रम दरभंगा के मोगलपुरा स्थिति डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में था, लेकिन जिला प्रशासन ने वहां कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी.

जिला कल्याण पदाधिकारी से मोहम्मद सादाब अख्तर ने अनुमति मांगी थी, लेकिन राहुल गांधी के इस कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी गयी. इसके बाद कार्यक्रम स्थल का लोकेशन चेंज किया गया है. राहुल गांधी अब टाउन हॉल में छात्रों के साथ संवाद करेंगे.

पहले दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी ने साफ तौर पर कह दिया है कि मोगलपुरा स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा. इसकी अनुमति नहीं दी जाती है.

इसकी सूचना नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया सह आयोजक नेशनल सेक्रेटी मोहम्मद सादाब अख्तर को दे दी गयी है, लेकिन कुछ देर बाद जारी इस आदेश में परिवर्तन जिला प्रशासन को करना पड़ा, क्योंकि लोग इसे बीजेपी की साजिश मान रहे थे.


राहुल गांधी के कार्यक्रम के रद्द होने पर कांग्रेस नेता एतराज जता रहे थे. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी दलित छात्रों से बातचीत करने वाले थे. यह कार्यक्रम की तैयारी की जा चुकी थी, लेकिन ऐन वक्त पर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी.

दलित छात्र अपनी बात राहुल गांधी के समक्ष रखना चाहते थे और राहुल गांधी भी उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनना चाहते थे. जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से दलित छात्रों के बीच रोष व्याप्त था.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *