Press "Enter" to skip to content

बर्फ की चादर को चीरती हुई निकल पड़ी वंदे भारत, सपना पूरा हुआ

जम्मू-कश्मीर की बर्फ से ढकी वादियों के बीच तेज रफ्तार से दौड़ती वंदे भारत एक्सप्रेस का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बानीहाल से विधायक सज्जाद शाहीन ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह लोगों के बीच खूब चर्चा में आ गया।

जानकारी के मुताबिक, कुछ सेकंड के इस वीडियो में वंदे भारत एक्सप्रेस हिमालय की ऊंची चोटियों और चारों ओर फैली मोटी बर्फ की सफेद चादर के बीच से गुजरती नजर आ रही है। रेलवे ट्रैक, पहाड़ और आसपास का पूरा इलाका बर्फ से ढका हुआ है, जो इस दृश्य को और भी मनमोहक बना देता है।

यह नजारा ना सिर्फ देखने में बेहद सुंदर है, बल्कि यह भी दिखाता है कि भारत ने कठिन से कठिन भौगोलिक इलाकों में भी आधुनिक रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत बनाया है।।कश्मीर घाटी को साल 2023 में पहली बार देश के बाकी हिस्सों से रेल मार्ग के जरिए सीधे जोड़ा गया। यह सपना पूरा होने में कई दशक लग गए।

उधमपुर–श्रीनगर–बारामुला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों के पूरा होने के बाद घाटी को बेहतर और भरोसेमंद रेल कनेक्टिविटी मिली। इससे पहले कश्मीर मुख्य रूप से सड़कों पर निर्भर था, जो सर्दियों में बर्फबारी के कारण अक्सर बंद हो जाती थीं। इस पूरे रेल नेटवर्क की सबसे बड़ी पहचान है चिनाब ब्रिज।

यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है, जो चिनाब नदी से करीब 359 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इस ब्रिज को भूकंप, तेज हवाओं और शून्य से नीचे तापमान जैसी कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसे भारतीय इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण माना जाता है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JAMMU & KASHMIRMore posts in JAMMU & KASHMIR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *