Press "Enter" to skip to content

कड़ाके की कनकनी में टपकने लगे उजले फाहे तो सैलानियों की चहलक़दमी से आयी रौनक

कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि रात को आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान कई डिग्री गिरकर जमाव बिंदु से नीचे चला गया। इस सप्ताह की शुरुआत में बर्फबारी और बारिश के बाद रात में बादल छाए रहने से कश्मीर में ठंड की तीव्रता कुछ कम हुई थी।

हालांकि, बुधवार रात मौसम में बदलाव आया और कश्मीर भर के मौसम केंद्रों में शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार रात के 3 डिग्री सैल्सियस से 5 डिग्री कम है।

मध्य कश्मीर का पर्यटन स्थल सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इस रिसॉर्ट सहित ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में रविवार और सोमवार को बर्फबारी हुई थी। उत्तर कश्मीर का स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सैल्सियस तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सैल्सियस, कोकेरनाग में शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सैल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार रात की तुलना में 4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक कश्मीर में आमतौर पर शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है।

हालांकि, नववर्ष की पूर्व संध्या के आसपास मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है।मौसम कार्यालय के अनुसार 29 दिसम्बर को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 30 दिसम्बर से एक जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from JAMMU & KASHMIRMore posts in JAMMU & KASHMIR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *