Press "Enter" to skip to content

आंगन में मखान लुटाया और उधर दरवाजे पर मखान के साथ पान, बताशा आदि का वितरण शुरू

दरभंगा. नवविवाहित के घर का नजारा आज बदला हुआ था. सुबह से ही वातावरण उत्सवी नजर आ रहा था. नवविवाहित की मां बेटे के कोजागरा को लेकर व्यस्त दिख रही थी.

शाम ढलते ही चुमाओन करने की तैयारी में जुट गई थी. बेटे के ससुराल से आये भार को दिखाने में लगी रही. चुमाओन के लिए आंगन में पिठार से अरिपन दिया. सिंदूर का लेप लगाया. उस पर रंगा हुआ पीढ़िया डाला. सामने चुमाओन का डाला रखा.

इसके बाद शाम ढलते ही नवविवाहित को पीढ़िया पर बैठा उसका चुमाओन किया. पारंपरिक वेश धोती, कुर्ता, पाग, दोपटा आदि धारण किये नवविवाहित दूल्हे की तरह नजर आ रहे थे. पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं ने चुमाओन किया.

चुमाओन संपन्न होते ही लड़के की मां ने आंगन में मखान लुटाया और उधर दरवाजे पर मखान के साथ पान, बताशा आदि का वितरण शुरू हो गया.

आधी रात बाद तक हकार पूरने के लिए लोगों की कतार आयोजक परिवार के दरवाजे पर लगी रही. गलियां गुलजार रही.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from StyleMore posts in Style »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *