Press "Enter" to skip to content

महंगाई-बेरोजगारी पर राजद का हल्लाबोल, गयाजी में महाधरना के माध्यम से सरकार को घेरा

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को गया में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित गेट नंबर-5 के समीप आयोजित इस एकदिवसीय धरने में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व विधायक शामिल हुए। यह कार्यक्रम बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय आंदोलन का हिस्सा था।

धरना को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने बिहार सरकार पर जनता की मूल समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, शिक्षा व्यवस्था की खामियां और बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों के समाधान के बजाय जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है।

पूर्व विधायक शूदेय यादव ने कहा कि राज्य की जनता महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार झेल रही है, जबकि सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए कई महत्वपूर्ण वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजद जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगा।

शूदेय यादव ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा समय-समय पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता रहा है और इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल नहीं दिया जाना चाहिए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *