सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के तेलोंधा गांव में बिसुवा पर्व पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. तेलोंधा गांव में 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया.

भव्य कलश शोभायात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से लगातार इस पर्व पर अखंड कीर्तन और सामूहिक भंडारे का आयोजन होता रहा है. शिव-पार्वती मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर लोगों में गहरी आस्था है.


श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गयी हर मनोकामना पूर्ण होती है. शोभायात्रा में गांव के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें अमित कुमार शाह, पंकज मोदी, राजेश मोदी, विक्की मोदी, कारू शाह, रितेश कुमार शाह, सोनू मोदी और दशरथ राम शामिल थे.


मुंगेर और बांका से पहुंचे कलाकारों ने अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया. पूरे गांव में भक्ति का माहौल है और श्रद्धालु अखंड कीर्तन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं.



पीरपैंती प्रखंड के बड़ी मोहनपुर और छोटी मोहनपुर के मध्य सीमा पर स्थित महंत बाबा स्थान पर एकादशी पर प्रभु श्री राम, लक्ष्मण एवं मैया सीता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. मुख्य यजमान की भूमिका में विलास मंडल रहे.





















Be First to Comment