एशिया कप 2025 में भारत ने जिस तरह से अपना दबदबा दिखाया, उसने प्रूफ कर दिया कि वह यूं ही वर्ल्ड चैंपियन नहीं है. दुबई में खेले गए फाइनल में थोड़ा मुश्लिक समय आया, लेकिन आशाएं कभी समाप्त नहीं हुई थीं. खिताबी मुकाबले पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर भारत ने अपना नौवां एशिया कप जीता.

पूरे टूर्नामेंट में भारत के सभी खिलाड़ियों ने पूरे पाकिस्तान को बच्चा समझकर ही खेला. मैच के दौरान मैदान पर जमकर रगड़ा ही मैच के बाद मैदान पर ही जमकर लताड़ा. इसमें सबसे आगे रहे अर्शदीप सिंह. उन्होंने पहले हारिस रऊफ को लताड़ा था. अब पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल के बाद अबरार अहमद पर ही सारा रार निकाल दिया.



खिताबी जीत का जश्न मनाते हुए एक मजेदार पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया. अर्शदीप सिंह ने जितेश शर्मा और हर्षित राणा के साथ पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद के मशहूर सेलिब्रेशन की नकल की. दरअसल अबरार अहमद अपने विकेट लेने के बाद सिर हिलाकर डगआउट की ओर इशारा करने वाले सेलिब्रेशन के लिए मशहूर हैं. उन्होंने यही अंदाज तब दोहराया जब उन्होंने 13वें ओवर में संजू सैमसन (24 रन) को आउट किया. उस वक्त भारत मुश्किल में था और यह इशारा भारत को अच्छा नहीं लगा. उस समय तो भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ नहीं कहा.



इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी अबरार ने शुभमन गिल का विकेट लेने के बाद यही सेलीब्रेशन किया था. लेकिन यह जश्न अंततः पाकिस्तान के गेंदबाज पर ही भारी पड़ा. भारत की जीत के बाद अर्शदीप, जितेश और हर्षित अबरार के सेलिब्रेशन की हूबहू नकल करते दिखे. उन्होंने अपने इशारे सैमसन की ओर किए. सैमसन ने इस बार भी ज्यादा बड़ा रिएक्शन नहीं दिया, बस मु्स्कुराते हुए कैमरे की तरफ देखते रहे. अर्शदीप ने खुद इस पल को इंस्टाग्राम पर “नो कॉन्टेक्स्ट” कैप्शन के साथ शेयर किया. यह भारत-पाकिस्तान की तीखी और विवादों से भरे इस टूर्नामेंट में एक और विवाद की संख्या जोड़ गया.





































Be First to Comment