Press "Enter" to skip to content

तेज प्रताप यादव अब लालू परिवार में लौट रहे, वीडियो के बाद चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में लालू परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। हाल ही में, JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पर नजर आए हैं, जिसे देखकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वीडियो में चाचा और भतीजा दोनों खुश नजर आ रहे
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव के छोटे बेटे इराज के साथ खिलौने खेलते दिख रहे हैं। यह वीडियो 27 मार्च को तेज प्रताप यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत।” वीडियो में पीछे “पापा मेरी जान” सॉन्ग भी बज रहा है। वीडियो में चाचा और भतीजा दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या तेज प्रताप यादव अब लालू परिवार में लौट रहे हैं और परिवार में दूरी खत्म हो रही है।

बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव 27 मार्च को तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी के जन्मदिन पर राबड़ी आवास पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने परिवार और तेजस्वी यादव के बेटे के साथ समय बिताया। इससे पहले भी तेज प्रताप यादव ने दही-चूड़ा भोज आयोजित किया था, जिसमें लालू यादव भी उनके घर पहुंचे थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *