Press "Enter" to skip to content

PF का पैसा निकालने के लिए न तो लंबा इंतजार करना होगा, न फॉर्म भरना पड़ेगा और न ही EPFO दफ्तरों के चक्कर काटने होंगे

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। अब भविष्य निधि (PF) का पैसा निकालने के लिए न तो लंबा इंतजार करना होगा, न फॉर्म भरना पड़ेगा और न ही EPFO दफ्तरों के चक्कर काटने होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, EPFO एक नया सिस्टम, EPFO 3.0, लॉन्च करने जा रहा है, जिसे इस साल दिवाली से पहले लागू किया जा सकता है।

इस सिस्टम के तहत कर्मचारी अपने PF के पैसे को ATM या UPI के जरिए उसी तरह निकाल सकेंगे, जैसे वे अपने बैंक खाते से पैसे निकालते हैं।
अब तक PF निकालने की प्रक्रिया जटिल थी। कर्मचारियों को ऑनलाइन फॉर्म भरना, दस्तावेज जमा करना और कई बार EPFO दफ्तर जाकर क्लेम प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी। इसके बाद भी पैसे मिलने में कई दिन लग जाते थे। लेकिन EPFO 3.0 इस पूरी प्रक्रिया को बदल देगा।

इस नए सिस्टम में न तो फॉर्म भरने की जरूरत होगी, न दस्तावेज जमा करने होंगे और न ही किसी अधिकारी से मिलना पड़ेगा। कर्मचारी अपने मोबाइल पर UPI ऐप खोलकर या नजदीकी ATM से सीधे PF का पैसा निकाल सकेंगे। EPFO 3.0 के तहत PF खाता UPI और ATM नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

कर्मचारी अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर या एक सुरक्षित पिन के जरिए PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे वे अपने बचत खाते से पैसे निकालते हैं। इस सिस्टम को सुरक्षित और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है। शुरुआत में PF निकासी पर कुछ सीमाएं लागू हो सकती हैं ताकि सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित रहे और किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *