Press "Enter" to skip to content

महंगाई से बड़ी राहत, थोक महंगाई में आई कमी

देश के लिए महंगाई के मोर्चे से अच्छी खबर सामने आ रही है. भारत में थोक महंगाई की दर मई में घट गई है. मुद्रास्फ्रीति अप्रैल महीने से मई में कम हो गई है. जहां महंगाई अप्रैल में 0.85 प्रतिशत पर थी. वह मई में घटकर 0.39 प्रतिशत पर गई है.

थोक महंगाई 14 महीने के निचले स्तर पर आ गई. इससे आम आदमी को काफी राहत मिलेगी. खाने-पीने और जरूरत के सामानों की कीमत में कटौती करने के चलते महंगाई में कमी है. इससे पहले मार्च 2024 में थोक महंगाई दर 0.26 प्रतिसत रही थी. वहीं, अगर बात अप्रैल महीने की करें तो उसमें थोक महंगाई की दर 2.05 प्रतिशत से कम होकर 0.85 प्रतिशत पर गई थी.

खाने पीने के सामानों में कटौती करने का असर थोक महंगाई के आंकड़ों के तौर पर साफ देखा जा सकता है. खाने-पीने की चीजों (फूड इंडेक्स) की महंगाई 2.55त्न से घटकर 1.72त्न हो गई है. फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर -2.18त्न से घटकर -2.27 रही है. वहीं, मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 2.62त्न से घटकर 2.04 रही है.

थोक महंगाई के आंकड़ों से पहले सरकार की ओर से रिटेल महंगाई के आंकड़ें जारी किए गए थे. 12 जून को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई 2025 में भारत की रिटेल महंगाई घटकर 2.82 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो छह साल का सबसे निचला स्तर है. इससे पहले मार्च 2019 में यह 2.86 प्रतिशत थी. खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार कमी के कारण रिटेल महंगाई में नरमी आई है. अप्रैल 2025 में रिटेल महंगाई 3.16 प्रतिशत थी, जबकि मार्च में यह 3.34 प्रतिशत रही, जो 67 महीने का सबसे निचला स्तर था. फरवरी से रिटेल महंगाई आरबीआई के 4 प्रतिशत के लक्ष्य से नीचे बनी हुई है.

रिटेल और थोक महंगाई को मापने के लिए अलग-अलग उत्पादों को आधार बनाया जाता है. महंगाई मापने हेतु विभिन्न आइटम्स को शामिल किया जाता है. उदाहरण के लिए, थोक महंगाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 63.75 प्रतिशत, प्राइमरी आर्टिकल जैसे खाद्य पदार्थों की 22.62 प्रतिशत, और फ्यूल व ऊर्जा की 13.15 प्रतिशत होती है. दूसरी ओर, रिटेल महंगाई में खाद्य पदार्थों और उत्पादों की हिस्सेदारी 45.86 प्रतिशत, आवास की 10.07त्न, और फ्यूल सहित अन्य आइटम्स की भी भागीदारी शामिल होती है.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from FoodMore posts in Food »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *