Press "Enter" to skip to content

दीपावली और छठ महापर्व में यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान जरूरी

गया. दीपावली व छठ पर्व को लेकर गया सहित डीडीयू व अन्य रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ बढ़ी गयी है. हमलोग एकजुट होकर भीड़ को नियंत्रण करें. वहीं यात्री सुविधाओं, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें. यह बातें डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहीं.

उन्होंने कहा कि गया जी में छठ पर्व में अधिक भीड़ होती है. भीड़ के लिए अलग-अलग जगहों पर पोस्टर, बैनर, निकास व प्रवेश द्वार का साइड चिह्न देते हुए यात्रियों को जागरूक करें. प्लेटफॉर्म संख्या एक व दो पर एक छोर से दूसरे छोर तक सभी सुविधाओं को देखा. लगातार निगरानी के साथ यात्रियों के लिए सभी सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रहे.

भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सीनियर डीसीएम देखरेख करेंगे. यदि कोई छोटी-छोटी बातें हैं जो यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बना सकती हैं, तो उन्हें शीघ्रता से क्रियान्वित किया जाएं.

सीनियर डीसीएम ने गया रेलवे स्टेशन पर पदस्थापित रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ रेल कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि आप लोग भी एक-दूसरे को सहयोग कर छठ पर्व में यात्रियों को सुविधा दें. ताकि, यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानियों का सामना न करना पड़े.

सीनियर डीसीएम ने कहा कि भीड़ को नियंत्रण करने के लिए गया सहित अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर लगभग 20 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *