Press "Enter" to skip to content

त्योहारी सीजन में रेलवे ने की विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा

दरभंगा. त्योहार के मौके पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इसमें हावड़ा के लिए आगामी 28 सितंबर से विशेष गाड़ी चलायी जायेगी.

यह ट्रेन 16 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से शाम 5.45 बजे खुलेगी. यह गाड़ी रात 10.10 बजे दरभंगा आयेगी. अगले दिन सुबह 10.50 बजे यात्रियों को हावड़ा पहुंचायेगी.

वहीं 27 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रात 11 बजे यह ट्रेन हावड़ा से रक्सौल के लिए प्रस्थान करेगी. वापसी में यह ट्रेन दोपहर 1.10 बजे दरभंगा आयेगी. इसके रक्सौल पहुंचने का समय शाम 4.15 बजे निर्धारित है.

इस ट्रेन में टू एसी के एक, थ्री एसी के दो तथा स्लीपर श्रेणी के नौ कोच होंगे. सामान्य श्रेणी के चार कोच भी रहेंगे. हावड़ा जाने वाली ट्रेन का नंबर 03044 तथा हावड़ा से आने वाली गाड़ी की संख्या 03043 रहेगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *