सदर अस्पताल में बिचौलियों के कारण एक नवजात शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृत शिशु सोनबरसा थाना क्षेत्र के करहरवा गांव निवासी राकेश कुमार का नवजात शिशु था.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम राकेश कुमार, पत्नी संचकाला देवी को सदर अस्पताल मे प्रसव पीड़ा को लेकर भर्ती कराया. रात्रि करीब दो बजे संचकाला देवी ने एक शिशु को जन्म दिया. थोड़ी देर बाद एक महिला व पुरुष बिचौलिया वहां पहुंचकर संचकाला देवी व उनके परिजनों को शिशु का इलाज चाइल्ड स्पेशलिस्ट से कराने की बात कही.



झांसा देकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां इलाज के दौरान शिशु की मौत हो गयी. मौत की जानकारी मिलने पर परिजन व अन्य लोग महिला व पुरुष बिचौलिया को पकड़ने के लिए शव के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. उसके बाद उन लोगों के द्वारा हंगामा किया जाने लगा.



बाद में सदर अस्पताल की सुरक्षा में लगे पुलिस पदाधिकारी व डायल 112 नंबर की गाड़ी वहां पहुंचकर लोगों को शांत कराया. जानकारी के अनुसार, पीड़ित के द्वारा नगर थाने मे एक आवेदन दिया गया है.




सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि डिलेवरी के बाद परिजन शिशु को दिखाने के लिए बाहर ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.



























Be First to Comment