लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले नहीं रहीं…. उनके फैंस ने जैसे ही ये शब्द सुने… देखते ही देखते सबके होश उड़ गए, बस फिर क्या था…सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। दरअसल ये सब उस वक्त हुआ जब एक वायरल फेसबुक पोस्ट में उनके बारे में झूठा दावा किया गया।

अब इन बेसलेस रयूमर्स पर रिएक्ट करते हुए, आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इन दावों को सिरे से खारिज किया और बताया,यह झूठ है।



कुछ दिन पहले, सिंगर आशा भोसले रेखा की 1981 में आई क्लासिक फिल्म “उमराव जान” की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं थीं। इस दौरान, उन्होंने एक बार फिर गाना गाने की कोशिश भी की।



हालांकि 91 साल की उम्र होने के चलते उन्हें थोड़ी दिक्कत हो रही थी। इसपर रेखा इमोशनल हो गईं और उन्होंने उन्हें पीछे से गले लगा लिया। फिलहाल खुशी की बात ये है कि सिंगर आशा भोसले बिलकुल ठीक हैं।










































Be First to Comment