Press "Enter" to skip to content

अपनी चारों बहुओं के जेवर लेकर महिला ब्वायफ्रेंड के साथ फरार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चार शादीशुदा बेटों की मां अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई है. इतना ही नहीं महिला अपनी बहुओं के जेवर भी समेट कर ले गई है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमने इस संबंध में थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. इसके बाद उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है.

ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम-प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने 30 साल के बॉयफ्रेंड के साथ बहुओं के जेवर लेकर फरार हो गई है. महिला के चार शादीशुदा बेटे भी हैं.

बुजुर्ग महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी का एक 30 साल के युवक से प्रेम-प्रसंग था. वह करीब 20 दिनों पहले उसके साथ फरार हो गई है. इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि महिला अपनी चार बहुओं के जेवर भी चुराकर ले गई हैं.

पीड़ित पति ने बताया ने उन्होंने इस संबंध में जखौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई एक्शन नहीं लिया. इसके बाद उन्होंने सीएम योगी को पत्र लिखकर अपना दर्द बयां किया है. साथ ही पुलिस अधिक्षक को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है.

प्रेमी की पत्नी का कहना है कि पति की हरकत की वजह से उसका पूरा परिवार उजड़ गया है. पति के कारण उसे शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ रही है. महिला ने भी पति को ढूंढकर लाने की मांग पुलिस ने की है. यह पूरा मामला इलाके में चर्चा की विषय बना हुआ है, जिस पर गांव वाले तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं. इस पूरे मामले में पुलिस महिला और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP VIDEOSMore posts in TOP VIDEOS »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *