Press "Enter" to skip to content

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को मिल रहे विकास परियोजनाओं का तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के सिवान पहुंचे. जहां उन्होंने 5900 करोड़ रुपये की कई विकास परियोनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी के साथ मंच पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मौजूद रहे.

पीएम मोदी सुनने के लिए भारी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए. बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में पीएम मोदी लगातार बिहार के दौरे पर जा रहे हैं और राज्य को लगातार विकास परियोजनाओं का तोहफा दे रहे हैं.

इससे पहले 29 और 30 मई को भी पीएम मोदी बिहार के दौरे पर पहुंचे थे. जहां पीएम मोदी ने अपने दौरे के पहले दिन पटना में एक रोड शो किया जबकि उसके अगले दिन यानी 30 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित किया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सिवान में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया उनमें 8 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया. इनमें दीघा एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क, कंकड़बाग एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क, मोकामा आई एंड डी और एसटीपी, फतुहा आई एंड डी और एसटीपी, बेगूसराय एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क, बख्तियारपुर आई एंड डी और एसटीपी, वैशाली-देवरिया के बीच 29 किमी नई रेल लाइन, हाजीपुर-सगौली 148 किमी नई रेल लाइन शामिल हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from SIWANMore posts in SIWAN »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *