Press "Enter" to skip to content

शादी से लौट रहे मां-बेटे की चली गई जान

मोतीपुर थाना क्षेत्र के कोदरकट्टा गांव के समीप एनएच 27 पर बुधवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गयी. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

मृतक मां-बेटे की पहचान ब्रह्मपुरा निवासी प्रमिता कुंवर ( 55 ) एवं उनके पुत्र सम्राट कुमार (26 ) के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि बाइक सवार मां-बेटा पूर्वी चंपारण के मेहसी गांव स्थित अपने पुत्री के घर आयोजित शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे. जैसे ही कोदरकट्टा गांव के पास पहुंचे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी.

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने तत्काल जख्मी दोनों को सीएचसी लाया. चिकित्सकों ने सम्राट कुमार को मृत घोषित कर दिया. उसकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद अचेतावस्था में बेहतर चिकित्सा के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. एसकेएमसीएच में चिकित्सा के दौरान उनकी भी मौत हो गयी.

मौत होने की जानकारी दामाद वैशाली जिले के शहदेई निवासी अमित कुमार ने दी. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *