Press "Enter" to skip to content

सुविधा: यहां से भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन

बनारस से हावड़ा के बीच जो बुलेट ट्रेन चलेगी, वह भोजपुर जिले के कई ब्लॉक से होकर गुजरेगी. भोजपुर के उदवंतनगर और कोइलवर प्रखंड के कुछ हिस्सों को छूते हुए बुलेट ट्रेन अन्य जिले में प्रवेश कर जाएगी. इसके लिए जगदीशपुर ब्लॉक के कई पंचायतों की रैयत भूमि और सरकारी भूमि की चयन प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

भोजपुर जिलाधिकारी ने एक पब्लिक नोटिस जारी करते हुए इसको लेकर जगदीशपुर अंचलाधिकारी को लिखा है कि बुलेट ट्रेन के रास्ते मे पड़ने वाले जमीन को चिह्नित किया जाए. नोटिस में भूमि का प्रकार और कितना भूमि अधिग्रहण करना है और वो किस खेसरा की भूमि है, इन सब बातों की जानकारी देनी है.

राष्ट्रीय उच्च रेल कॉर्पोरेशन के अन्तर्गत हाई स्पीड रेल के लिए चयनित भूमि की जानकारी प्राप्त होने के बाद रेल कॉरिडोर के लिए उसकी खरीदारी और अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

हाई स्पीड बुलेट ट्रेन वाराणसी से हावड़ा के बीच दौड़ने वाली है. यह ट्रेन आरा के जगदीशपुर प्रखंड के भटौली, बिमवा, चकवा, दावा, हरदिया, हरिगांव, हेतमपुर, कटाईबोझ, कौरा, तीयर, उतरदाहा, तुलसी जैसे गांवों की सीमा से होकर गुजरेगी.

जगदीशपुर के अंचलाधिकारी विश्वजीत निलांकार ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बताया कि फर्स्ट फेज में राजस्व कर्मी को निर्देश दिया गया है कि जगदीशपुर अंचल के अधीन जिस गांव से होकर बुलेट ट्रेन का कॉरिडोर बनेगा, उस भूमि के रैयत का नाम और बाकी डिटेल्स पता करें. इसके रिपोर्ट बनाकर जिला पदाधिकारी को सौंप दिया जाएगा. इसमें कौन सी भूमि सरकारी है, उसकी भी लिस्ट तैयार की गई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *