Press "Enter" to skip to content

शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद वैभव!

वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं और IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं कर पाए. वैभव ने IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

अब तक यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम था, जिन्होंने 30 गेंदों में शतक लगाया था. हालांकि वैभव ने केवल 35 गेंदों में शतक पूरा कर IPL में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा किया.

सीएम हेमंत सोरेन ने वैभव सूर्यवंशी का खेल देखने के बाद एक्स पर उनका वीडियो शेयर किया और लिखा, “शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद वैभव!” इस तारीफ ने साफ कर दिया कि वैभव की बल्लेबाजी ने हर उम्र और क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया है.

वैभव की इस ऐतिहासिक पारी को देखकर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ भी खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाईं और वैभव के इस शानदार शतक का जश्न मनाया.

राहुल द्रविड़ जैसे शांत और गंभीर व्यक्तित्व से ऐसा उत्साह देखना अपने आप में खास था. वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को मजबूती दी, बल्कि क्रिकेट की दुनिया में भी नया सितारा बनकर चमके हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from CricketMore posts in Cricket »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *