बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती धूप के बीच अब बारिश और गर्जना ने दस्तक दे दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने मंगलवार से 22 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक तरफ जहां सुबह के वक्त हल्की ठंड और कोहरा महसूस किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आसमान में बादलों की आवाजाही ने किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।



इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा:
17 से 18 मार्च: सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।



20 मार्च तक: अलर्ट का दायरा बढ़कर अब पश्चिम व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भागलपुर, मुंगेर और जमुई सहित कुल 24 जिलों तक पहुंच गया है।
22 मार्च को महा अलर्ट: आगामी 22 मार्च को पूरे बिहार में एक साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जो इस सीजन का सबसे व्यापक बदलाव हो सकता है।


























Be First to Comment